आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें: आधार कार्ड आज के समय में बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है आधार कार्ड की मदद से हम रोज कोई न कोई काम करते हैं इसलिए हमारे पास आधार कार्ड होना भी जरूरी है।
रोजमर्रा के कामों के अलावा आधार कार्ड हमारी पहचान के प्रमाण पत्र के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आज की पोस्ट के द्वारा हम आपको आधार कार्ड की एक नई उपयोगिता के बारे में बताएंगे।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आप अपने घर बैठे मोबाइल फोन को इस्तेमाल करते हुए आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें तो इस पोस्ट के साथ शुरू से अंत तक जुड़े रहे हैं।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से अपने आधार कार्ड की मदद से जान सकते हैं की आपके बैंक अकाउंट में कितने धनराशि है।
आधार कार्ड से बैंक खाते की धनराशि जानने के लिए आपके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड का लिंक होना आवश्यक है लेकिन अगर आपका आधार कार्ड आपके खाते में लिंक नहीं है उसके बारे में भी हमें आवश्यक दिशा निर्देश इस पोस्ट में बताएं हैं।
सबसे पहले एक बार आधार कार्ड क्या होता है पर नजर डालते हैं।
आधार कार्ड क्या होता है
आधार कार्ड भारत के नागरिकों के लिए भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया एक पहचान पत्र कार्ड होता है इसमें 12 अंको का एक Unique Code दर्ज रहता है।
इस पहचान पत्र को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा जारी किया जाता है आधार कार्ड पर अंकित 12 अंकों की संख्या भारत में कहीं भी व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण पत्र होता है।
आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट और भारतीय डाक विभाग से प्राप्त किया जा सकता है दोनों ही समान रूप से मान्य है।
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
अगर आप भी अपने खाते का बैंक बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से इसे घर बैठे पता कर सकते हैं बस इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड की जरूरत होगी।
आधार कार्ड की मदद से ही आप बहुत ही आसानी से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से बैलेंस चेक करने के लिए आप का बैंक खाता आपके मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
उसके बाद आप हमारे द्वारा बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
आधार से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए जरूरी चीजें
जैसा कि हम आपको आर्टिकल के शुरू में ही बता चुके हैं कि मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपका बैंक खाता और मोबाइल नंबर दोनों आधार कार्ड से जुड़े होने चाहिए।
अगर आप किसी सरकारी योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो यह आवश्यक है कि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
ऐसी स्थिति में योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है इन सबके अलावा आप अपने खाते में जमा हुई धनराशि को अपने आधार कार्ड की मदद से चेक भी कर सकते हैं।
साथ ही अगर आप लेनदेन करना चाहते हैं तो भी आप के आधार का ऑथेंटिकेशन होना आवश्यक है आइए अब जानते हैं कि किस तरह आप अपने खाते का विवरण चेक कर सकते हैं वह भी मोबाइल फोन और आधार कार्ड को Use करते हुए। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
इसे भी पढ़े – Axis Bank Zero Balance Account Online कैसे खोलें?
मोबाइल के मदद से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें
बैंक बैलेंस घर पर रहकर चेक करने के लिए सबसे पहला और सबसे आसान तरीका मोबाइल की मदद से अपने खाते का विवरण चेक करना।
यह तरीका बहुत ही आसान है आप इसे कहीं भी और कहीं पर भी इस्तेमाल करके अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं इस तरीके में सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है।
बस इसके लिए आपको मोबाइल फोन की आवश्यकता होगी इस तरीके से भी बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आप के आधार कार्ड से आपका बैंक खाता जुड़ा होना चाहिए।
इस प्रक्रिया में आपको नीचे दी गई चीजों की आवश्यकता होगी- “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
- कीपैड वाला फोन
- यूपीआई आईडी और पिन
Steps:-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल का डायल पैड ओपन करें और फिर *99# टाइप करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल की स्क्रीन पर नीचे दिए गए विकल्प दिखाई देंगे।
- Send Money
- Request Money
- Check Balance
- My Profile
- Pending Request
- Transection
- UPI Pin
- अब आपको यहां पर दिए गए विकल्पों में से विकल्प C (Check Balance) पर क्लिक करना है।
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से अंक 3 टाइप करना होगा और फिर आपको Send पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल की स्क्रीन पर अपना UPI PIN दर्ज करके ok पर क्लिक करना है।
- अब आप के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर आपके बैंक के बैलेंस की पूरी जानकारी आ जाएगी जैसे आप चेक कर सकते हैं।
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
आपने मोबाइल फोन को यूज करते हुए बैंक बैलेंस चेक करना सीख लिया है अब हम आपको आधार कार्ड की मदद से बैंक बैलेंस चेक करना दिखाएंगे इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड कि 12 अंको की संख्या का पता होना चाहिए।
साथ ही साथ आपका मोबाइल नंबर जिसे आप वर्तमान समय में इस्तेमाल करते हैं वह आपके बैंक खाते और आधार कार्ड से Linked होना चाहिए। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
Steps:-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन पर डायल पैड को ओपन करेंगे और फिर *99*99*1# टाइप करे।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड की 12 अंकों की संख्या को टाइप करना है और ok वाले बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद यह आपसे दोबारा आधार कार्ड की 12 अंकों की संख्या दर्ज करने के लिए बोलेगा आप दोबारा से वह संख्या दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करेंगे।
- अब आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर आपके बैंक खाते का पूरा विवरण दिखाई देगा जहां से आप अपने खाते का बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने का अन्य तरीका
दोस्तों अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीके से अपने खाते का बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो आप USSD Code की मदद से भी अपने खाते का विवरण जान सकते हैं।
इसके लिए आप का वर्तमान मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए लेकिन अगर आप का मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आप इस तरीके से भी अपना बैंक विवरण नहीं जान सकते। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
Steps:-
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के डायल पैड को ओपन करें और अपने बैंक के USSD Code को टाइप करें।
- उसके बाद आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर नीचे दिए गए कुछ इस तरह के विकल्प दिखाई देंगे।
- अकाउंट बैलेंस
- मिनी स्टेटमेंट
- सेंड मनी यूजिंग MMID
- सेंड मनी यूजिंग IFSC
- शो MMID
- चेंज MPIN
- जनरेट ओटीपी
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे इन सभी विकल्पों में से आपको सबसे पहले वाले विकल्प a (अकाउंट बैलेंस) का चुनाव करना है।
- इसके लिए आप इस विकल्प की क्रमांक संख्या अपने मोबाइल के डायल पैड से दर्ज करेंगे।
- अब आपके मोबाइल फोन के स्क्रीन पर आपके बैंक का विवरण खुल जाएगा जहां से आप अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
Users की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नीचे हम अलग-अलग बैंकों के USSD Code उपलब्ध करा रहे हैं आप इनमें से अपने बैंक के USSD Code को चुनकर आसानी से अपने घर बैठे बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
Bank Name | USSD Code |
Apna Sahakari Bank | *99*85# |
Abhyudaya Co-Operative Bank | *99*87# |
Gujarat State Co-Operative Bank | *99*90# |
Hasti Co-Operative Bank | *99*89# |
Punjab & Maharashtra Co-operative Bank | *99*88# |
HDFC Bank | *99*42# |
Bhartiya Mahila Bank | *99*86# |
AXIS Bank | *99*44# |
Canara Bank | *99*45# |
NKGSB Bank | *99*83# |
Mehsana Urban Co-Operative Bank | *99*82# |
Janata Sahakari Bank | *99*81# |
Punjab National Bank | *99*41# |
Saraswat Bank | *99*84# |
ICICI Bank | *99*43# |
Kalupur Commercial Co-Operative Bank | *99*91# |
Bank Of India | *99*46# |
Bank of Baroda | *99*47# |
IDBI Bank | *99*48# |
Union Bank of India | *99*49# |
Central Bank of India | *99*50# |
India Overseas Bank | *99*51# |
Oriental Bank of Commerce | *99*51# |
Allahabad Bank | *99*52# |
Syndicate Bank | *99*53# |
UCO Bank | *99*54# |
Corporation Bank | *99*55# |
Indian Bank | *99*56# |
Andhra Bank | *99*57# |
State Bank Of Hyderabad | *99*58# |
Bank of Maharashtra | *99*59# |
State Bank of Patiala | *99*60# |
United Bank of India | *99*61# |
Vijaya Bank | *99*62# |
Dena Bank | *99*63# |
Yes Bank | *99*64# |
State Bank of Travancore | *99*65# |
Kotak Mahindra Bank | *99*66# |
IndusInd Bank | *99*67# |
Punjab and Sind Bank | *99*69# |
Federal Bank | *99*70# |
State Bank of Mysore | *99*71# |
South Indian Bank | *99*72# |
Karur Vysya Bank | *99*73# |
Ratnakar Bank | *99*77# |
Karnataka Bank | *99*74# |
Tamilnad Mercantile Bank | *99*75# |
DCB Bank | *99*76# |
State Bank of Bikaner and Jaipur | *99*68# |
इसे भी पढ़े – ICICI Zero Balance Account Opening Online Free 2022
मिस कॉल से बैंक खाते का बैलेंस कैसे चेक करें
हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नई योजना शुरू की है।
इसमें Bank Customers बैंक के द्वारा जारी किए गए नंबर पर मिस कॉल देकर अपने बैंक खाते का बैलेंस जान सकते हैं अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग इस तरह के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिसे ग्राहक संबंधित बैंक में जाकर पता कर सकते हैं इस सुविधा से बैंक बैलेंस जानने के लिए ग्राहकों को सिर्फ उस नंबर पर मिस कॉल देनी होती है।
इसके बाद ग्राहक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए उसके बैंक खाते से बैलेंस की जानकारी आ जाती है इस सुविधा का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनके पास कीपैड और एंड्राइड वर्जन वाला मोबाइल फोन है।
अगर आप का मोबाइल नंबर आपके खाते से जुड़ा हुआ नहीं है तब आप इस सुविधा से भी अपने खाते का बैलेंस नहीं चेक कर सकते। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
Video Credit: Hindi World
मोबाइल ऐप से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें
जैसा कि आपको पता है की सभी बैंकों के द्वारा अपने अपने ग्राहकों के लिए अपने ऐप जारी किए गए हैं जैसे SBI बैंक का Yono App।
इन Apps के माध्यम से सभी ग्राहक बिना बैंक जाए अपने खाते के बैलेंस के बारे में जानकारी कर सकते हैं खाते के बैलेंस के अलावा अन्य जानकारी लेने के साथ साथ लेनदेन भी इन्हीं Apps के माध्यम से किया जा सकता है।
इसके लिए ग्राहकों को संबंधित मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके उसमें संबंधित जानकारी दर्ज करनी होंगी फिर आप बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Payment Apps से बैंक खाते का बैलेंस कैसे चेक करें
इस समय Google Pay, Phone Pe, PayTm, Amazon Pay जैसे बहुत सारे पेमेंट एप्लीकेशन उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपने बैंक खाते का विवरण जान सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी भी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना अकाउंट बनाना है उसे अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके उससे जुड़े हुए बैंक इस ऐप में जोड़ देने हैं।
फिर आप अपने Debit Card के अंतिम 6 अंको की मदद से 4 अंको का UPI Pin सेट कर सकते हैं और फिर उसकी मदद से अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
इस तरीके से अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको आधार कार्ड की आवश्यकता भी नहीं है बस आपका मोबाइल नंबर आपके खाते से जुड़ा होना चाहिए। “आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें”
बैंक खाते में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया अपना सकते हैं-
- सबसे पहला तरीका है कि आप अपने बैंक की नजदीकी शाखा के बैंक अधिकारी से मिलकर अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करा लें।
- अगर आप इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा जानते हैं तो बैंक की Official Website पर विजिट करके अपने आधार को अपने खाते से जोड़ सकते हैं।
- आपका खाता जिस भी बैंक में है उसके ऐप को डाउनलोड करके भी आप अपने बैंक खाते और आधार को जोड़ सकते हैं।
- डेबिट कार्ड की मदद से भी आप अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
FAQ- आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
अपने बैंक खाते में आधार कार्ड नंबर कैसे जोड़े?
संबंधित बैंक की शाखा में विजिट करके, मोबाइल ऐप की सहायता से या इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हुए आप आधार और बैंक को Link कर सकते हैं।
क्या मैं आधार कार्ड से अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकता हूं?
जी हां निश्चित रूप से आप हमारे द्वारा बताए गए Steps से आधार से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर से बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करें?
अपने मोबाइल में ऑफिशियल बैंक ऐप इंस्टॉल करें साइन इन करने के पश्चात आप अपना बैंक खाता नंबर जान सकते हैं।
आधार कार्ड से बैंक अकाउंट नंबर कैसे निकाले?
आपका खाता जिस भी बैंक में है उसके USSD Code को अपने मोबाइल का डायल करें अब आप के आधार कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी जिन्हे बताने के बाद आप अपना बैंक अकाउंट नंबर जान सकते हैं।
बिना आधार कार्ड के बैंक अकाउंट बैलेंस चेक कैसे करें?
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप Payment Apps जैसे PayTm, Phone Pe, Google Pay, Amazon Pay की हेल्प से अपना अकाउंट बेलेंस चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े – बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें
निष्कर्ष (आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें?)
दोस्तों आज की पोस्ट के द्वारा आपने उन सभी तरीकों के बारे में जाना है जिनसे आप अपने बैंक खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
यहां पर हमने आपको मोबाइल फोन की सहायता से, आधार कार्ड की सहायता से, मोबाइल ऐप की सहायता से और पेमेंट एप की सहायता से अपने खाते का बैलेंस चेक करना सिखाया है।
अगर आप समझते हैं कि इस पोस्ट के द्वारा आपको अच्छी और गुणवत्तापूर्ण जानकारी मिली है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर कर सकते हैं।