Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking Free 2023

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023: स्वागत है आपका एक और शानदार पोस्ट में आज हम आपको Karur Vysya Bank जिसे KVB Bank भी कहते हैं उसकी Net Banking के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दोस्तों Net Banking आज के जमाने में बहुत ज्यादा जरूरी हो गई है लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह अपने छोटे-छोटे काम निपटाने के लिए बैंक जाए।

Net Banking की मदद से लोग Bank की शाखा जाए बिना ही अपने सभी काम निपटा लेते हैं जैसे पैसे निकालना, अपने बैंक खाते की जानकारी, Credit Card और Debit Card की जानकारी आदि।

यहां इस लेख के माध्यम से हम आपको Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking के साथ-साथ Karur Vysya Bank क्या है, मुख्य विशेषताएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023

Karur Vysya Bank (KVB) क्या है?

करूर वैश्य बैंक भारत का एक निजी क्षेत्र का बैंक है जिसकी स्थापना साल 1916 में की गई थी इस बैंक का मुख्यालय तमिलनाडु राज्य के करूर शहर में स्थित है।

2016 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस कंपनी में तकरीबन 7211 कर्मचारी काम करते हैं हालांकि अब यह संख्या बढ़ चुकी है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बैंक साल 1916 में M. A. Venkatarama Chettiar और Athi Krishna Chettiar के द्वारा स्थापित किया गया था।

यह बैंक मुख्य तौर पर अपने ग्राहकों को Treasury, Corporate, Wholesale Banking जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

इसके साथ-साथ इस बैंक की सेवाओं की सूची में Personal, Corporate, Agriculture Banking भी आती है इन सभी के अलावा यह बैंक NRIs और SMBs जैसी सुविधा भी प्रदान करता है।

वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2020 के अंत तक इस बैंक की तकरीबन 800 शाखाएं और 1650 ATMs है इस बैंक का कुल बिजनेस ₹107591 करोड़ दर्ज किया गया है।

KVB Bank History In Hindi

करूर वैश्य बैंक लिमिटेड, जिसे लोकप्रिय रूप से KVB के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 25 जुलाई 1916 को एम. ए. वेंकटराम चेट्टियार और अथि कृष्णा चेट्टियार द्वारा की गई थी।

जो तमिलनाडु के एक कस्बे करूर में और उसके आसपास के व्यापारियों और कृषकों के पहले के अप्रयुक्त बाजार का लाभ उठाने के लिए किया गया था।  

बैंक ने बाद में अतिरिक्त व्यावसायिक अवसरों की तलाश में करूर से बाहर विस्तार किया और पूरे भारत में उपस्थिति स्थापित की।

बैंक ने 10 सितंबर 2016 को चेन्नई में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी शताब्दी मनाई। “Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023”

Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking क्या है?

लगभग सभी बैंकों के द्वारा करूर वैश्य बैंक भी अपने ग्राहकों को Net Banking और Fastag जैसी सर्विस प्रदान करता है।

इस बैंक के सभी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का फायदा उठा सकते हैं और बिना बैंक की शाखा जाए छोटे-मोटे काम अपने मोबाइल फोन की मदद से ही निपटा सकते हैं।

Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking की मदद से सभी ग्राहक बिना बैंक जाए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं, अपने खाते की वर्तमान स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

Credit Card और Debit Card के संबंध में जानकारी ले सकते हैं, और इसी तरह की अन्य बैंक संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

करूर वैश्य बैंक की नेट बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए ग्राहक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए और बैंक खाते से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी जुड़े होने चाहिए।

करूर वैश्य बैंक कि इंटरनेट बैंकिंग आप किस तरह शुरू कर सकते हैं और इसमें किस तरह रजिस्ट्रेशन करते हैं उसके प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

Karur Vysya Bank Net Banking

KVB, या करूर वैश्य बैंक एक भारतीय बैंक है जिसका इतिहास एक सदी से भी पुराना है। यह बैंक भारत सहित दुनिया भर में हजारों ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

करूर वैश्य बैंक कई ऑनलाइन बैंकिंग विकल्प प्रदान करता है। यह ग्राहकों के लिए कहीं से भी वित्तीय लेनदेन करने का सुविधाजनक तरीका है। 

केवीबी ऑनलाइन बैंकिंग सेवा आपके पैसे का प्रबंधन करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका है।

इंटरनेट बैंकिंग KVB खाताधारकों को बैंकिंग और गैर-बैंकिंग गतिविधियों को ऑनलाइन संचालित करने की अनुमति देता है।

KVB Net Banking के साथ, आप बैंक खातों की जांच कर सकते हैं, Money Transfer कर सकते हैं, Bill का भुगतान कर सकते हैं और ATM को Active/Block कर सकते हैं। “Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023”

Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking की विशेषताएं

नीचे हमने उन सभी सुविधाओं की सूची के बारे में बताया है जो आपको करूर वैश्य बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्राप्त होती है।

  • आप ऑनलाइन ही अपने खाते के संबंध में सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं।
  • बैंक खाते में वर्तमान बची हुई शेष राशि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
  • Net Banking के जरिए आप IMPS NEFT और RTGS के द्वारा पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
  • इस सुविधा की मदद से आप Demat Account शुरू कर सकते हैं और फिर उसके जरिए लेन-देन भी कर सकते हैं।
  • घर बैठे इसकी मदद से चेकबुक मंगा सकते हैं।
  • Debit/ Credit Card को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए Block/Unblock भी कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा अप्लाई की गई चेक बुक की वर्तमान स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • इंटरनेट की मदद से FD Account और Recurring Account भी खोल सकते हैं।
  • Net Banking की मदद से Insurance Policy खरीद सकते हैं।
  • इसकी मदद से अपने खुद के अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • सभी तरह के मोबाइल रिचार्ज, बिलों का भुगतान, टिकट बुकिंग आदि KVB Net Banking के जरिए की जा सकती है।

इसे भी पढ़े – Axis Bank Zero Balance Account Online कैसे खोलें?

Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking के लिए Registration कैसे करें?

जब आप करूर वैश्य बैंक में अपना खाता खोलते हैं तब आप Automatic रूप से इस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के लिए Register हो जाते हैं।

अगर आपने Online Banking Registration पूरा कर लिया है तब आप नीचे द्वारा बताए गए Steps का पालन करके Net Banking सेवाओं के लिए Registration कर सकते हैं। “Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023”

Step-1:

सबसे पहले आपको करूर वैश्य बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और फिर वहां पर Log In वाले बटन पर क्लिक करके Internet Banking वाले विकल्प का चुनाव करना है।

Step-2:

अब आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां पर आप को Continue To Login वाले विकल्प पर क्लिक करना है फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

Step-3:

अब आपको New User वाले विकल्प पर क्लिक करना है इस पर क्लिक करते ही आपको एक नए पेज पर Redirect कर दिया जाएगा।

जहां पर आपको सभी जानकारियों को सही तरीके से पढ़ने के बाद I Agree वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

Step-4:

सभी Terms And Conditions को स्वीकार करने के बाद आपके सामने एक Registration Page ओपन होगा जहां पर आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारियां दर्ज करनी है।

Step-5:

इस Page में आपको सबसे पहले Registration Type चुनना है, मोबाइल नंबर दर्ज करें, ATM Card और Debit Card से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।

और फिर अन्य सभी आवश्यक जानकारी Fill करने के बाद आप अंत में Submit वाले बटन पर क्लिक करेंगे।

Step-6:

अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जो कि आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारियों के Verification के लिए होता है।

OTP दर्ज करने के बाद अब आप User ID और Password प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों इस तरह आप बहुत आसानी से करूर वैश्य बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

Karur Vysya Bank – KVB Net Banking मे Login कैसे करें

नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करने के बाद आप बहुत आसानी से करूर वैश्य बैंक की Internet Banking में Login कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको केवीबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • Login वाले बटन पर क्लिक करके आपको Internet Banking वाले विकल्प का चुनाव करना है।
  • अब आपको एक नए पेज पर Reditect कर दिया जाएगा जहां पर आप को Continue To Login पर क्लिक करना है उसके बाद आपको एक Login Page पर भेजा जाएगा।
  • अब आपको उस पेज पर User ID और Password दर्ज करना है उसके बाद आप Captcha Code दर्ज करेंगे।
  • अंत में आप Log In वाले बटन पर क्लिक करके KVB Net Banking मे Login कर सकते हैं 

User ID कैसे Retrieve करे

अगर किसी कारणवश आप अपने यूजर आईडी भूल गए हैं तो आप नीचे बताए गए Steps का पालन करके अपनी User ID Retrieve कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको करूर वैश्य बैंक के Login Page पर जाना है।
  • वहां पर आप Forgot User ID वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे अब आपको निर्देशों के साथ एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • अब आप अपने Registered मोबाइल नंबर से 56161 / 9244770000 पर KVBIUSERXXXX लिखकर मैसेज करना है जहां पर XXXX, Customer ID होती है।
  • अगर आपके पास Customer ID नहीं है तो आप 8882101234 नंबर पर मिस कॉल देकर ग्राहक आईडी पता कर सकते हैं।
  • अब आपको आपके Registered मोबाइल नंबर पर User ID के बारे में बता दिया जाएगा।

इसके अलावा आप अपनी Registered Email ID से customersupport@kvbmail.com पर Mail करके भी User ID पता कर सकते हैं। “Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023”

इसे भी पढ़े – Paytm IFSC Code Kya Hai Kaise Pata Kare Free 2023

Password कैसे Retrieve करे 

अगर आप करूर वैश्य बैंक की Internet Banking का Password भूल गए हैं तो उसको भी नीचे दिए गए Steps से दोबारा से प्राप्त कर सकते हैं।

  • दोबारा से Password प्राप्त करने के लिए आपको KVB के Login Page पर जाना होगा।
  • वहां पर पहुंचने के बाद आप Forgot User ID वाले विकल्प का चुनाव करेंगे फिर आपको Reset Password वाले पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • इस वाले पेज मे आप Net Banking Login ID दर्ज करेंगे Security Question के रूप में किसी विकल्प का चुनाव करेंगे जिससे आप अपने Password को Reset करना चाहते हैं जैसे Aadhar Card, Debit Card आदि।
  • इसके बाद आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप चुने हुए विकल्पों में जरूरी जानकारी दर्ज करेंगे और फिर नया Password Set करेंगे। 
  • इसके बाद आप अपने Password को Re Enter कर के Confirm वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।

दोस्तों इस तरह आप बहुत आसानी से KVB Net Banking मे दोबारा से Password को Reset कर सकते हैं।

Karur Vysya Bank Mobile Banking क्या है?

पूरे भारत में बैंकिंग सेवाओं को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए KVB Bank के द्वारा भी Mobile Banking की शुरुआत की गई है।

अगर आपके पास करूर वैश्य बैंक का खाता है तब आप इस बैंक की मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने के योग्य है।

आप KVB Bank की सभी Banking Services का फायदा उठाने के लिए Mobile Banking Service का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन की मदद से ही लेनदेन कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको शाखा जाने की जरूरत नहीं है आप ऑनलाइन ही यह कर सकते हैं। “Karur Vysya Bank Net Banking | KVB Net Banking 2023”

इसे भी पढ़े – How to Check CIBIL Score Online Free 2023

KVB Mobile Banking का Registration Process 

नीचे विस्तार से बताया गया है कि आप किस तरीके से करूर वैश्य बैंक की मोबाइल बैंकिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

Step-1:

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना है और वहां से KVB mPay App अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना है।

Step-2:

अब आपको एप्लीकेशन को ओपन करना है वहां पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं Sign In और Sign Up।

अगर आप पहली बार इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको Sign Up वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

Step-3:

इसके बाद आपको KVB mPay App के Registration Page पर भेजा जाएगा जहां पर आप Dropdown Menu में से Debit Card वाले विकल्प का चयन करेंगे।

Step-4:

अब आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर Registration Page देखेंगे जहा पर आपको Customer ID, Card Number, ATM Pin, Card Expiry Date और बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे।

Step-5:

सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आगे बढ़ेंगे अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।

Step-6:

आप दिए गए Box में उस OTP को दर्ज करेंगे अंत में आप OK वाले बटन पर क्लिक करके KVB की Mobile Banking शुरू कर सकते हैं।

इस तरह बहुत आसानी से हमारे द्वारा बताए गए चरण अपनाकर करूर वैश्य बैंक की मोबाइल बैंकिंग शुरू कर सकते हैं।

अगर आपको इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप KVB के अधिकारियों से बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – How to Use Reward Points of HDFC Credit Card Free 2023

निष्कर्ष

इस Blog Post के माध्यम से हमने ऐसे सभी लोगों को Karur Vysya Bank (KVB) Net Banking के बारे में बताया है जो करूर वैश्य बैंक में खाता रखते हैं।

इस पोस्ट में हमने करूर वैश्य बैंक की नेट बैंकिंग के साथ-साथ मोबाइल बैंकिंग के बारे में भी जानकारी दी है आशा करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!